
खजूर खाने से होते हैं सेहत को बड़े फायदे
-
Posted on Jan 21, 2022
-
By Hem singh
-
Published in Fitness
-
46 Views

ठंड के मौसम में खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। खजूर के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खजूर सर्दियों में सबसे ज्यादा बिकते हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में इनका सेवन फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं खजूर खाने के जबरदस्त फायदे जो आपको स्वस्थ रखेंगे।
खजूर आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फास्फोरस और विटामिन से भरपूर होता है और इन्हें खाने से खूबसूरती बढ़ती है।
* खजूर शरीर में गर्मी और ऊर्जा पैदा करता है।
* खजूर प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। कहा जाता है कि रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।
*हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खजूर बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
खजूर में पोटेशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम होता है, जो दोनों ही शरीर के तंत्रिका तंत्र के कार्य में सुधार करते हैं।
* सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीजों को खजूर के सेवन से लाभ होता है। रोजाना सुबह-शाम 2 से 3 खजूर खाने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिलता है।
* खजूर के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। जी हां, सर्दियों में खजूर खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
2-3 खजूर, काली मिर्च और इलायची को पानी में उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है। इस पानी को सोने से पहले पिएं। इससे सर्दी-खांसी से राहत मिलेगी।
खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को रोकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रोजाना 5 से 6 खजूर खाना फायदेमंद होता है।
You Can Also Visit My Previous Post :
Recent comments (0)