
कक्षा 12वी राजनीति विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न
-
Posted on Nov 27, 2021
-
By Farzan
-
Published in Education
-
16 Views

Q1. अरब स्प्रिंग (अरब क्रांति) व्याख्या करें!
Ans. 21 वी शताब्दी में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं तथा पश्चिमी एशियाई देशों में लोकतांत्रिक करण के लिए नए विकास का उदय हुआ! इस प्रकार की एक परिघटना को अरब स्प्रिंग के रूप में जाना जाता है! जिसका आरंभ 2009 में हुआ! ट्यूनीशिया में प्रारंभ हुए अरब स्प्रिंग ने अपनी जड़े जमा ली जहां जनता द्वारा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा निर्धनता के विरुद्ध संघर्ष प्रारंभ किया गया! यह संघर्ष एक राजनीतिक आंदोलन में परिवर्तित हो गया, क्योंकि जनता तात्कालिक समस्याओं को निरंकुश तानाशाही का परिणाम मानती थी! ट्यूनीशिया में उदित लोकतंत्र की मांग पश्चिम एशिया के मुस्लिम बहुल अरब देशों में फैल गई!
होस्नी मुबारक जो 1979 में मिस्र में सत्ता में थे, बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के परिणाम स्वरुप ध्वस्त हो गए! इसके अतिरिक्त अरब क्रांति का प्रभाव यमन, लीबिया, बहरीन और सीरिया जैसे अरब देशों में भी देखा गया जहां जनता द्वारा इसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में लोकतांत्रिक जागृति को जन्म दिया!
Q1.ब्रिक्स की व्याख्या करें!
Ans. ब्रिक्स शब्द क्रमशः ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका को संदर्भित करता है! ब्रिक्स की स्थापना 2006 में रूस में की गई! वर्ष 2009 में अपनी प्रथम बैठक में दक्षिण अफ्रीका के समावेश के बाद 'ब्रिक' ब्रिक्स में परिवर्तित हो गया!
ब्रिक्स के प्रमुख उद्देश्य मुख्य रूप से:-
=प्रत्येक राष्ट्र की आंतरिक नीतियों तथा परस्पर समानता में अहस्तक्षेप के अतिरिक्त इसके सदस्यों के मध्य सहयोग तथा
पारस्परिक आर्थिक लाभ का वितरण करना है!
ब्रिक्स का 11 सम्मेलन 2019 में ब्राजील में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता ब्राजील की राष्ट्रपति जायल बोसोन ने की!
Q3. 21 वीं शताब्दी में इजरायल शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा कथन की व्याख्या करें!
Ans. विश्व मानचित्र में एक बिंदु के समकक्ष प्रतिबिंबित इजराइल अर्थव्यवस्था के अतिरिक्त विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी रक्षा तथा गुप्तचर मामलों में 21वीं शताब्दी के विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उदित हुआ है! पश्चिमी एशियाई देशों की ज्वलंत राजनीति के मध्य स्थित, इजराइल अपनी अदम्य क्षमता ,रक्षा, कौशल, तकनीकी नवाचार, औद्योगिक करण तथा कृषि विकास के कारण वैश्विक राजनीतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है! प्रतिकूलता के विरुद्ध निरंतरता के सिद्धांत से मार्गदर्शित एक सूक्ष्म यहूदी सियोनवादी राष्ट्रीय अर्थात इजराइल सामान्य रूप में समकालीन वैश्विक राजनीति में तथा विशिष्ट रूप में प्रभुत्वशाली पश्चिम एशियाई राजनीति में एक विशिष्ट भूमिका का निर्वहन करता है!
इसराइल को आर्थिक और औद्योगिक विकास में दक्षिण पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में सबसे उन्नत देश माना जाता है! इसराइल की अत्याधुनिक विश्वविद्यालय और गुणवत्ता शिक्षा देश की उच्च प्रौद्योगिकी उछाल और तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है!
इस देश में पानी की चल रही कमी ने जल संरक्षण तकनीको में नवाचार को बढ़ावा दिया है! और एक पर्याप्त कृषि आधुनिकीकरण ,ड्रिप सिंचाई का अविष्कार इजराइल में किया गया था!
Q4. यूरोपीय संघ की स्थापना वह उद्देश्य, विशेषताओं का उल्लेख करें!
यूरोपीय संघ की स्थापना फरवरी 1992
Ans. यूरोपीय संघ के गठन के उद्देश्य:-
Ans. यूरोपीय संघ के गठन के उद्देश्य:-
क) एक समान विदेश व सुरक्षा नीति
ख) आंतरिक मामलों में सहयोग
ग) एक समान मुद्रा का चलन
घ) वीजा मुक्त आवागमन
यूरोपीय संघ की विशेषताएं:-क) यूरोपीय संघ ने आर्थिक सहयोग वाली संस्था से बदलकर राजनीतिक संस्था का रूप ले लिया है!
ख). यूरोपीय संघ एक विशाल राष्ट्र राज्य की तरह कार्य करने लगा है!
ग). इसका अपना झंडा गान स्थापना दिवस और अपनी एक मुद्रा है!
घ). अन्य देशों से संबंध के मामलों में इसने काफी हद तक साझी विदेश और सुरक्षा नीति बना ली है!
च). यूरोपीय संघ का झंडा 12 सोने के सितारों के घेरे के रूप में वहां के लोगों की पूर्णतया समग्रता एकता और मेल मिलाप का प्रतीक है!
यूरोपीय संघ को ताकतवर बनाने वाले कारक:-
क). 2005 में यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इसका सकल घरेलू उत्पादन अमेरिका से ज्यादा थी!
ख). इसका मुद्रा यूरो अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व के लिए खतरा बन गई है!
ग). विश्व व्यापार में इसकी हिस्सेदारी अमेरिका से 3 गुना ज्यादा है!
घ). इसकी आर्थिक शक्ति का प्रभाव यूरोप एशिया और अफ्रीका के देशों पर है!
च). यह विश्व व्यापार संगठन के अंदर एक महत्वपूर्ण समूह के रूप में कार्य करता है!
छ). इसका एक सदस्य देश फ्रांस सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है! इसके चलते यूरोपीय संघ अमेरिका समेत सभी राष्ट्रों की नीतियों को प्रभावित करता है! ज). यूरोपीय संघ का सदस्य देश फ्रांस परमाणु शक्ति संपन्न है!
झ). अधिराष्ट्रीय संगठन के तौर पर यूरोपीय संघ आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मामलों में दखल देने में सक्षम है!
Q5. आसियान के उद्देश्य तथा आसियान के प्रमुख स्तंभ की व्याख्या कीजिए!
Ans. आसियान स्थापना 1967
संस्थापक देश :-इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड,सिंगापुर, फिलिपिंस
उद्देश्य:- 1=सदस्य देशों के आर्थिक विकास को तेज करना!
2=इसके द्वारा सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हासिल करना!
3=कानून के शासन और संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों का पालन करके क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को बढ़ावा देना!
आसियान के प्रमुख स्तंभ:-
आसियान सुरक्षा समुदाय=आसियान सुरक्षा समुदाय क्षेत्रीय विवादों को सैनिक टकराव तक ना ले जाने की सहमति पर आधारित है
आसियान आर्थिक समुदाय=इसका उद्देश्य आसियान देशों का साझा बाजार और उत्पादन आधार तैयार करना तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद करना
आसियान सामाजिक सांस्कृतिक समुदाय=
इसका उद्देश्य है कि आसियान देशों के बीच टकराव की जगह बातचीत और सहयोग को बढ़ावा दिया जाए
आसियान की उपयोगिता या प्रसंगिकता:-
=आसियान की मौजूदा आर्थिक शक्ति खासतौर से भारत और चीन जैसे तेजी से विकसित होने वाले एशियाई के साथ व्यापार और निवेश के मामले में प्रदर्शित होती है!
=आसियान में निवेश शर्म और सेवाओं के मामले में मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने पर भी ध्यान दिया है!
अमेरिका तथा चीन में भी मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने में रुचि दिखाई है!
=1991 के बाद भारत ने पूर्व की ओर देखो की नीति अपनाई है!
=भारत ने आसियान के 2 सदस्य देशों सिंगापुर और थाईलैंड के साथ मुक्त व्यापार का समझौता किया है!
=भारत आसियान के साथ भी मुक्त व्यापार संधि करने का प्रयास कर रहा है!
You Can Also Visit My Previous Post :
Recent comments (3)
Mahesh-78-27
Nov 29, 2021 Request to DeleteYe hue na baat sir Full details me likha hai apne.... Ye mujhe padne me jyada madad karegi.. Thank you so much sir👌👌
Manish-77-27
Nov 29, 2021 Request to DeleteBahut badiya , sahi information de diya sir, thank you so much. 👍