
Trending वह लड़ाई जिसे याद कर बौखला जाता है पाकिस्तान
-
Posted on Dec 05, 2021
-
By Saurabh news patrika
-
Published in News
-
5 Views

India Navy Day 2021 : भारतीय नौसेना ने 90 मिनट में 6 मिसाइल दागकर दुश्मन के 4 जहाजों को डुबो दिया था। तब कराची बंदरगाह 7 दिनों तक जलता रहा।
India Navy Day Full story of Operation Trident against Pakistan in 1971 kpn
नई दिल्ली. हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है। इस दिन नौसेना के साहसिक कामों को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों को गिनाया जाता है। साल 1971 में 4 दिसंबर से इसकी शुरुआत हुई, जब भारतीय नौसेना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया था कि पूरी दुनिया देखती रह गई। नौसेना ने देश के दुश्मनों को बता दिया था कि हमारी तरफ आंख उठाकर भी न देखे। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध (Indo-Pakistani War) के दौरान भारतीय नौसेना ने 4 दिसंबर को ऑपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident 1971) को अंजाम दिया। ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत थी। 7 दिनों तक जलता रहा कराची पोर्ट (Karachi port)...
क्या है 1971 का ऑपरेशन ट्राइडेंट ?
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी विमानों ने 3 दिसंबर की शाम 6 भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया। जवाब में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर मुंहतोड़ कार्रवाई की थी। भारतीय नौसेना ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन ट्राइडेंट का नाम दिया था। ऑपरेशन की शुरुआत इंदिरा गांधी से इजाजत मांगने से हुई। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग शुरू होने से पहले नेवी एडमिरल एसएम नंदा ने इंदिरा गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने पहले तो नेवी की तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद कराची नौसेना अड्डे पर हमले की इजाजत मांगी। उन्होंने इंदिरा से पूछा कि अगर हम हमला करते हैं तो क्या इससे सरकार को कोई राजनीतिक आपत्ति तो नहीं होगी। इंदिरा ने हैरान होकर पूछा कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं। तब नंदा ने कहा था कि 1965 में नौसेना को कहा गया था कि भारतीय समुद्री सीमा के बाहर एक्शन न ले। इसके बाद इंदिरा ने परमीशन दे दी।
वह लड़ाई जिसे याद कर बौखला जाता है पाकिस्तान, Indian Navy के अटैक से 7 दिन तक जलता रहा कराची पोर्ट
By: भारतीय नौसेना ने 90 मिनट में 6 मिसाइल दागकर दुश्मन के 4 जहाजों को डुबो दिया था। तब कराची बंदरगाह 7 दिनों तक जलता रहा।
You Can Also Visit My Previous Post :
Recent comments (0)