
पेट की चर्बी बढ़ने से हैं परेशान, तो जाने उपाय
-
Posted on Dec 04, 2021
-
By Hem singh
-
Published in Fitness
-
277 Views

कोरोना महामारी के चलते अधिकांश कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई। जिससे लोग कई घंटों तक लगातार काम करते हैं। जिससे लोग शारीरिक मेहनत नहीं कर पाते हैं और लोग बेली फैट बढ़ने लगते हैं।
पेट की चर्बी बढ़ने का कारण भी हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। बेली फैट की अधिकता के कारण हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए बाजार में कई दवाएं उपलब्ध हैं। लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप पेट की चर्बी कम करने के आसान घरेलू नुस्खे आजमाएं। घरेलू उपाय आजमाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि आप अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
पेट कम करने के लिए करे अजवाइन और नींबू का सेवन
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवायन को रात भर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह उस पानी को थोड़ा गर्म करके छान लें और निकाल लें। उसके बाद उस गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पी लें। ऐसा रोजाना नियमित रूप से करने से आपको जल्द ही इसका परिणाम समझ में आ जाएगा। अगर आप सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करते हैं तो आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है ये एक्सरसाइज
व्यायाम करने से आपके पेट की चर्बी भी कम हो सकती है। शारीरिक मेहनत हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए भोजन के बाद सौंफ का सेवन करें।
खाना खाने के बाद आपको सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए। सौंफ में आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
लहसुन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है
कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां सुबह खाली पेट नियमित रूप से चबाएं। इससे न सिर्फ आपके पेट की चर्बी कम होगी बल्कि आपकी सेहत भी सही रहेगी। लहसुन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
बेली फैट के लिए 2-3 बार ग्रीन टी लें
अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक है। चाय की जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करें। आपको नियमित रूप से दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
पेट की चर्बी कम करने के लिए लें टमाटर का रस
टमाटर का जूस बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर के रस का सेवन करने से आप जल्द ही अच्छे परिणाम को समझ सकते हैं।
पेट की चर्बी कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं
रोज सुबह गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। नींबू पानी का सेवन करने से हमारा वजन भी कम होता है। साथ ही त्वचा पर ग्लो भी आता है।
पेट कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
चावल मत खाओ
अगर आपका पेट बहुत अधिक है तो चावल न खाएं
अगर आपका बेली फैट ज्यादा है तो आपको चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
मिठाई खाना भूल जाओ
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको मिठाइयों का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। मीठा खाने से हमारा वजन भी बढ़ता है।
कभी भूखे मत रहो
बहुत से लोग वजन कम करने या पेट की चर्बी कम करने के लिए भूखे रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन तो कम नहीं होगा, बल्कि आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।
तैलीय भोजन छोड़ें
बहुत अधिक तैलीय पदार्थ का सेवन न करेंअधिक तैलीय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। समोसे, पकौड़ी, इन सब चीजों का बिल्कुल भी त्याग कर देना चाहिए।
You Can Also Visit My Previous Post :
Recent comments (0)