
6 लाख करोड़ का इकोनॉमिक इंजेक्शन, चीन को सबक,
-
Posted on Dec 07, 2021
-
By Saurabh news patrika
-
Published in News
-
0 Views

नई दिल्ली, दिसंबर 07: पिछले साल जब से कोरोना वायरस ने दुनिया भर में खौफ पसारना शुरू किया है, उसके बाद से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सिर्फ दूसरी बार देश से बाहर निकले हैं। उनका दूसरा दौरा भारत का था। इस दौरान उन्होंने तमाम बड़े बड़े वैश्विक कार्यक्रम, जैसे जी-20 कार्यक्राम, सीओपी-26 कार्यक्रम, अमेरिका दौरा...तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए। यानि, राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा फिर से साबित करता है, कि रूस और भारत की दोस्ती कितनी प्रगाढ़ है और रूस के दिल में भारत के लिए क्या स्थान है।
दिखने में पुतिन का दौरा सिर्फ 5 घंटे के लिए लग सकता है, लेकिन यूक्रेन के साथ जंग जैसे हालात में भी भारत का दौरा करना भारत के प्रति रूस की दोस्ती और प्यार को दर्शाता है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ये दौरा भारत और रूस के रिश्तों की मजबूत नींव को दर्शाता है और विश्लेषकों का मानना है कि, रूस ने ग्लासको में हुए जी-20 सम्मेलन के ऊपर भी भारत को वरीयता दी है और यूक्रेन के साथ चरम पर पहुंचे तनाव के बीच भी पुतिन के भारत दौरे के लिए समय निकाला है। सबसे दिलचस्प ये है कि, भारत का दौरा करने वाले राष्ट्रपति पुतिन ने चीन का दौरा भी टाल दिया है।
You Can Also Visit My Previous Post :
Recent comments (0)